सांची विधायक ने ढकना चपना पंचायत में 30 कुपोषित बच्चों को वितरित की फूड किट
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषण मुक्ति अभियान के अंतर्गत मंगलवार को ग्राम पंचायत ढकना चपना पंचायत परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी द्वारा 30 कुपोषित बच्चों को फूड किट वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को पोषण सहायता उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना और ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने कहा कि बच्चों का समुचित पोषण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और कुपोषण को समाप्त करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और संतुलित आहार पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सरपंच, एलटी फाउंडेशन के अधिकारी, प्रभारी परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बच्चों और उनके अभिभावकों को पोषण संबंधी आवश्यक जानकारी दी तथा शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अन्य विभागों के सहयोग से कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न हुआ।

आज बंद रहेंगे मेडिकल, ऑनलाइन बिक्री के विरोध में केमिस्ट्स लामबंद, दवाओं के लिये मरीज होंगे परेशान
सांची विधायक ने ढकना चपना पंचायत में 30 कुपोषित बच्चों को वितरित की फूड किट
सलामतपुर पुलिस का सराहनीय कार्य, गुम हुए 9 साल के बेटे को 9 घंटे के अंदर ही ढूंढकर पिता से मिलाया
भोई कालोनी में घर से 20 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई ढूंढने की गुहार
भटियाटोला गांव में खेतों की नरवाई से भड़की चिंगारी से खेत में बने घर में लगी आग, 3 लाख का नुकसान
राशिफल 20 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा