सलामतपुर पुलिस का सराहनीय कार्य, गुम हुए 9 साल के बेटे को 9 घंटे के अंदर ही ढूंढकर पिता से मिलाया
-बेटे की खोज में भटक रहा था पिता, पुलिस बनी मददगार
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भले ही पुलिस विभाग के अधिकारियों या पुलिस जवानों की लोगों में छवि सही नही हो लेकिन कई ऐसे भी काबिल पुलिस अधिकारी व कर्मचारी विभाग में तैनात हैं जो ड्यूटी के साथ साथ अपने सामाजिक नैतिक फर्ज भी निभा रहे हैं। और देश भक्ति जनसेवा के नारे को सार्थक रूप से पूरा करते हुए सराहनीय कार्य कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में सोमवार मंगलवार की देर रात बारह बजे घर से लापता हुए 9 साल के मूरत सिंह जाटव को सलामतपुर पुलिस ने 9 घंटे के अंदर ही ढूंढकर उसके परिजनों से मिलवाया है। बच्चे को ढूंढने में थाने के एएसआई रमेश रैकवार, आरक्षक राहुल रघुवंशी, आरक्षक हरिओम और एफआरबी चालक हेमराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मूरत सिंह के पिता लखन सिंह बेटे की तलाश में परेशान होकर बहुत रो रहे थे। क्योंकि बेटे का कहीं कुछ पता नही चल रहा था। उस समय पुलिस फरिश्ता बनकर आई और मूरत सिंह को 9 घंटे के अंदर ही ढूंढकर उसके पिता से मिलवा दिया। पुलिस के इस सराहनीय कार्य की पूरे कस्बे में प्रशंसा हो रही है। और स्थानीय रहवासी पुलिस का आभार व्यक्त कर करे हैं।
ये है पूरा मामला----सलामतपुर थाने के वार्ड नम्बर 17 रातातलाई टोरिया क्षेत्र से सोमवार मंगलवार की देर रात 12 बजे लखन सिंह जाटव का 9 साल का बेटा मूरत सिंह जाटव घर से बिना बताए लापता हो गया। बच्चा घर का रास्ता भटक गया था। मामला नाबालिग बच्चे से जुड़ा होने के कारण जैसे ही जानकारी सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी को मिली तो उन्होंने तत्काल थाने से एएसआई रमेश रैकवार, आरक्षक राहुल रघुवंशी, हरिओम और एफआरबी चालक हरिओम को मामले की जानकारी देते हुए आसपास क्षेत्र बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस पूरी रात बच्चे को तलाशती रही। और काफी प्रयास के बाद बच्चा मंगलवार सुबह 9 बजे कस्बे में ही मिल गया। पुलिस ने बच्चों को उनके पिता लखन सिंह जाटव से मिलवा दिया। पिता ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है
इनका कहना है।
मेरा 9 साल का बेटा देर रात 12 बजे घर से बिना बताए लापता हो गया था। उसकी तलाश में काफी परेशान था। सलामतपुर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने 9 घंटे के अंदर ही मेरे बेटे मूरत को सही सलामत मुझसे मिलवा दिया।
लखन सिंह जाटव, टोरिया रातातलाई।
मामला नाबालिग बच्चे से जुड़ा होने में कारण हमने गंभीरता के साथ बच्चे की तलाश शुरू की और 9 घंटे के अंदर ही बच्चों को कस्बे से सही सलामत बरामद कर लिया। और उसके परिजनों से मिलवा दिया।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

आज बंद रहेंगे मेडिकल, ऑनलाइन बिक्री के विरोध में केमिस्ट्स लामबंद, दवाओं के लिये मरीज होंगे परेशान
सांची विधायक ने ढकना चपना पंचायत में 30 कुपोषित बच्चों को वितरित की फूड किट
सलामतपुर पुलिस का सराहनीय कार्य, गुम हुए 9 साल के बेटे को 9 घंटे के अंदर ही ढूंढकर पिता से मिलाया
भोई कालोनी में घर से 20 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई ढूंढने की गुहार
भटियाटोला गांव में खेतों की नरवाई से भड़की चिंगारी से खेत में बने घर में लगी आग, 3 लाख का नुकसान
राशिफल 20 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा