सलामतपुर में भाजपा मंडल की मासिक बैठक का आयोजन
-प्रदेश भाजपा मंत्री ने पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने व ज़िम्मेदारियों को निभाने का दिलाया संकल्प
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर भाजपा मंडल की मासिक बैठक का आयोजन शुक्रवार को प्रदेश भाजपा मंत्री जिला प्रभारी संगठन मंत्री राजो मालवीय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सलामतपुर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में आम, जामुन, कदम, आंवला आदि के छायादार एवं फलदार पौधों को लगाकर पर्यवारण की सजगता के साथ देखभाल व संतुलन बनाए रखने, पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने व ज़िम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजो मालवीय द्वारा भारत माता एवं भाजपा पार्टी के आधार स्तम्भ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया। मंडल अध्यक्ष रीतेश अग्रवाल ने मुख्य अतिथि राजो मालवीय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दातार सिंह मीणा, मण्डल प्रभारी जीवन पाल, मण्डल सह प्रभारी सर्वोदय अहिरवार का स्वागत पार्टी की पट्टिका एवं शॉल, श्रीफल, व पुष्प आदि से स्वागत किया। एवं सभी को अपना संबोधन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे मण्डल के महामंत्री हरीश मालवीय ने कार्यक्रम को विधिवत रूप से सम्पन्न कराया एवं संचालन किया। राजो मालवीय ने अपने उद्बोधन में पार्टी की रीति नीति, विचार धारा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का मार्गदर्शन, राष्ट्रहित,जनहित व पर्यावरण के प्रति सजगता व पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वाहन करने का मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला संगठन प्रभारी मंत्री राजो मालवीय,भाजपा जिला उपाध्यक्ष दातार सिंह मीणा, सलामतपुर भाजपा मण्डल अध्यक्ष रीतेश अग्रवाल, सलामतपुर भाजपा मण्डल महामंत्री गिरजेश नायक, मण्डल प्रभारी जीवन पाल, मण्डल से प्रभारी सर्वोदय अहिरवार, मण्डल, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गंगाराम चौकसे, मण्डल उपाध्यक्ष ऊधम सिंह यादव, श्रवण मालवीय, मण्डल मंत्री संजीव यादव, बल्लभ दास अग्रवाल, रूप सिंह राजपूत, रणधीर सिंह दांगी एवं भाजपा मण्डल सलामतपुर के युवा कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

हाथों में चप्पल, कंधे पर बस्ता... कीचड़ में चलता बचपन! क्या ऐसे पढ़ेगा इंडिया?
गीदगढ़ गांव में बिजली आंधी-तूफान का कहर: 150 साल पुराना पेड़ घर पर गिरा, बुजुर्ग घायल, मकान क्षतिग्रस्त
सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत सहकारी विपणन केंद्र पर साईबर पाठशाला का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण
अंबाडी में पुलिया का निकास बंद होने से 15 घरों में घुसा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने सरपंच से लगाई गुहार
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश