अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

रायसेन जिले में मकर संक्रांति का पर्व  बुधवार को धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों- मंदिर, सांची रोड स्थित बेतवा व जाखा पुल, नर्मदा घाटों और रायसेन दुर्ग स्थित सोमेश्वर महादेव धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और विशेष आयोजन किए गए।

सांची रोड स्थित बेतवा पुल के किनारे और भोपाल रोड स्थित जाखा पुल पर मेले लगाए गए। यहां लगी दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। मेले के दौरान पुलिस और प्रशासन के जवान लगातार सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए।

दिन मनाया जा रहा पर्व, जानिए शुभ मुहूर्त ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, बुधवार रात 9:35 बजे सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करने के बाद गुरुवार 15 जनवरी को पूर्ण पर्व मनाया गया। पुण्यकाल गुरुवार सुबह 7:15 बजे से प्रारंभ हुआ। इसी कारण मकर संक्रांति का पर्व दो दिन मनाया जा रहा है और दो दिन तक मेले आयोजित किए गए हैं।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28