अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

आगामी बारिश के मौसम को देखते हुए विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए बिजली लाइनों से टकरा रही पेड़ों की टहनियों और झाड़ियों की छंटाई का कार्य शुरू कर दिया है। विदिशा-भोपाल हाईवे, सलामतपुर, कुल्हाड़ियाँ, बेरखेड़ी चौराहा, त्रिमूर्ति चौराहा, दीवानगंज, स्टेशन रोड, कचनारिया, घोड़ापछाड़, आमखेड़ा, खामखेड़ा, मेढ़की सहित अन्य क्षेत्रों में गुजर रही 11 केवी एवं 33 केवी हाई वोल्टेज लाइनों के नीचे उगे पेड़ों की शाखाएं और झाड़ियां हटाई जा रही हैं। विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार बारिश और तेज हवा के दौरान पेड़ों की भीगी टहनियां बिजली तारों के संपर्क में आकर स्पार्किंग और फॉल्ट का कारण बनती हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होती है। कई बार फॉल्ट खोजने में घंटों लग जाते हैं और उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। रविवार दोपहर के समय सलामतपुर, दीवानगंज एवं आसपास के क्षेत्रों में लाइनों से सटी टहनियों की छंटाई की गई। इस कार्य के लिए सुबह करीब 10 बजे बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद शाम 4 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

इनका कहना है।

आगामी बारिश के मौसम को देखते हुए 11 केवी एवं 33 केवी हाई वोल्टेज लाइनों के नीचे उगे पेड़ों की शाखाएं और झाड़ियां हटाई जा रही हैं। इसी कड़ी में रविवार को कई स्थानों पर कार्य किया गया।

मनीष कुमार श्रीवास्तव, जेई सलामतपुर विद्युत वितरण कंपनी।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28