अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

जिले के सांची विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खोहा में बुधवार को रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, राशन सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचना चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चौपाल के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सरपंच कालूराम मीणा, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28