कचनारिया गांव में हंगामा मचा रहे युवक पर 170 की कार्रवाई, तहसील न्यायालय में किया पेश
-पत्नी की सूचना पर सलामतपुर पुलिस ने की कार्रवाई
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाने के कचनारिया गांव में शराब पीकर हंगामा मचा रहे एक युवक को पत्नी की सूचना पर सलामतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक पर धारा 170 बीएनएस की कार्रवाई कर शुक्रवार को सांची टप्पा तहसील न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से युवक को जमानत पर छोड़ दिया गया है। थाना पुलिस के प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव से मिली जानकारी अनुसार कचनारिया गांव में नीलेश मीणा पिता हरिनारायण मीणा निवासी आदर्श नगर कालोनी बैरागढ़ भोपाल शराब पीकर अपनी ससुराल में पत्नी नीरज मीणा को लेने आया था। पत्नी के नही जाने पर गांव की शांति भंग कर हंगामा करने लगा। परेशान होकर पत्नी और ग्रामीणों ने सलामतपुर थाने में सूचना दी। सूचना मिलते ही सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने तत्काल थाने से पुलिस बल कचनारिया गांव भेजा। जहां पर नीलेश ग़दर मचाते लड़ाई झगड़ा करते हुए मिल गया। पुलिस नीलेश को गिरफ्तार कर थाने ले आई। और उसके खिलाफ धारा 170 बीएनएस की कार्रवाई करते हुए सांची टप्पा तहसील न्यायालय में पेश कर दिया। जहां से नीलेश को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”