2 मामलों में 3 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
-आरोपी ने तीन लाख रुपए कीमती बिजली का एल्युमिनियम तार चुराया था
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना पुलिस ने तीन साल से बिजली कंपनी के एल्युमिनियम तार की चोरी के मामले में फरार स्थाई वारंटी सादिक खान पिता उस्मान खान उम्र 25 निवासी नबाब कालोनी निशातपुरा भोपाल की फॉर्मल गिरफ्तारी कर रायसेन न्यायालय में पेश किया है। आरोपी के विरुद्ध दो अलग अलग प्रकरणों में सलामतपुर थाने में अपराध दर्ज है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि रायसेन एसपी आशुतोष गुप्ता के दिशा निर्देशन में फरार वारंटियों को पकड़ने का अभियान जोरों पर चल रहा है। इसी कड़ी में बिजली तार चोरी के दो अलग अलग मामलों में तीन साल से फरार स्थाई वारंटी सादिक खान को सांची पुलिस ने पकड़ा था। आरोपी सादिक की फॉर्मल गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपी सादिक ने 2022 में दो बार कचनारिया गांव से बिजली लाइनों का एल्युमिनियम तार कीमती लगभग तीन लाख रुपए का चोरी किया था। आरोपी की तलाश में सलामतपुर पुलिस काफी समय से परेशान थी।आरोपी के गिरफ्तार होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है।

रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”