बंद कमरे में सड़ता हुआ शव, चूहों ने चेहरा-शरीर कुतर डाला
-3-4 दिन पुरानी डेडबॉडी मिलने से सलामतपुर क्षेत्र में सनसनी
-सांची सिविल अस्पताल में नही हुआ पीएम, विदिशा भेजा शव
-सलामतपुर के राजीवनगर की घटना, मर्ग का मामला कायम कर लिया जांच में
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
राजीवनगर बस्ती के एक बंद कमरे में युवक का क्षत विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव लगभग तीन से चार दिन पुराना लग रहा है और शव को चूहों ने जगह जगह से कुतर कर खा लिया है। आसपास के घरों में बदबू आने के बाद मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस को रियाज़ अली पिता रफ्फु अली शाह निवासी राजीवनगर ने सूचना दी। मौके पर पहुंची सलामतपुर पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच की। कमरा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस कमरे के पीछे बनी खिड़की से अंदर घुसी तो युवक का क्षत विक्षत शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। शव की शिनाख्त मुकेश पंथी पिता पूरन पंथी उम्र 45 वर्ष निवासी मरखेड़ा गांव थाना नटेरन जिला विदिशा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुकेश पंथी यहां पर किराए से रहता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए सांची सिविल अस्पताल भेजा लेकिन वहां पर युवक का शव क्षत विक्षत होने के कारण पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया गया। शव को विदिशा के मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं पुलिस ने फिलहाल मर्ग का मामला कायम कर विवेचना में लिया है। लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
4 साल से सलामतपुर में रहकर कर रहा था मजदूरी--मृतक मुकेश पंथी के पिता पूरन पंथी ने बताया कि उनके दो लड़के हैं और मुकेश बड़ा लड़का था। वह मरखेड़ा गांव से लगभग 4 साल पहले चला गया था। उसके बाद से उनका कभी उससे संपर्क नही हुआ। वहीं उन्होंने बताया कि मुकेश की 25 साल पहले शादी हो गई थी। उसकी पत्नी की भी कुछ साल पहले मौत हो चुकी है।
पत्नी ने कुल्हाड़ी मारकर मुकेश को किया था घायल--मृतक के पिता पूरन पंथी ने बताया कि एक बार पति पत्नी के आपसी विवाद में पत्नी ने मुकेश को कुल्हाड़ी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में पत्नी को लंबे समय तक जेल में भी रहना पड़ा था। बाद में दोनों का समझौता हो जाने पर मामला शांत हुआ था।
इनका कहना है।
राजीवनगर के एक बंद कमरे से लगभग 3 से 4 दिन पुराना शव मिला है। शव की शिनाख्त हो चुकी है। युवक यहां पर किराए के कमरे में रहता था और मजदूरी करता था। शुक्रवार को विदिशा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

अनोखी आस्था: महादेव के साक्षात दर्शन की मान्यता वाले स्थल पर रौद्र-शांत दोनों रूपों की होती है उपासना
अपराधी को भी समझने की जरूरत: श्री श्री रविशंकर के अनुसार करुणा से बदल सकता है व्यवहार और सोच
नाखूनों के रंग से खुलते हैं भाग्य के राज, सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया करियर और उन्नति से संबंध
शनि–बुध की युति से ज्योतिषीय प्रभाव: मकर सहित 6 राशियों पर पड़ सकता है आर्थिक और पारिवारिक असर
रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज