क्लिनिक पर ईलाज कराने आए युवक से पत्थर से मारपीट, पैर में गंभीर चोटें
-सलामतपुर थाने के बड़ौदा गांव का मामला, पुलिस ने दर्ज किया केस
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
ईलाज कराने गए मरीज के साथ दो सगे भाइयों ने शराब के नशे में पत्थर से जमकर मारपीट कर दी। जिससे मरीज के पैर में गंभीर चोटें आ गईं। थाने के प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के बड़ौदा गांव में फरियादी धनराज आदिवासी पिता सूरज आदिवासी 24 निवासी अगरिया उमरावगंज की तबियत खराब थी तो वह ईलाज डॉ कमलेश की क्लिनिक पर गए थे। तभी क्लिनिक के बाहर शराब के नशे में आरोपी संतोष जाटव और उसका भाई इंदरसिंह जाटव निवासी बड़ौदा धनराज के साथ गाली गलौच करने लगे। धनराज ने गाली देने से मना किया तो इंद्रसिंह ने लात घूंसों से जमकर मारपीट कर दी। वहीं उसके भाई संतोष ने पास ही पड़े हुए पत्थर को उठाकर धनराज के पैर में मार दिया। जिसकी वजह से पैर में गंभीर चोटें आ गईं। गुरुवार को फरियादी ने थाने पहुंचकर आरोपी संतोष जाटव और उसके भाई इंद्रसिंह जाटव निवासी बड़ौदा के विरुद्ध मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 3/5 बीएनएस का मामला दर्ज किया है। वहीं घायल धनराज को सलामतपुर स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद विदिशा मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
