धान के रुपयों को लेकर गल्ला व्यापारी और किसान के बीच मारपीट, 4 घायल
-पुलिस ने दोनों पक्षों पर काउंटर केस का मामला किया दर्ज
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
कस्बे में देर रात धान के रुपयों के लेन देन को लेकर व्यापारी और किसान के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के चार लोगों को चोंटे आ गईं। किसान और उसके लड़के को सिर में गंभीर चोंटे आने के कारण भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती किया है। सलामतपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात को कस्बे के व्यापारी दिनेश साहू को किसान उस्मान खान ने 3100 रुपये क्विंटल के हिसाब से लगभग सवा लाख रुपए की धान बेची। व्यापारी दिनेश साहू ने 37000 रुपये नगद देकर बकाया रुपये दो दिन में देने का बोला। लेकिन जब किसान उस्मान खान ने रसीद देखी तो उसमें बकाया राशि एक सप्ताह बाद देने का समय लिखा था। बस इसी बात पर व्यापारी दिनेश साहू और किसान उस्मान खान के साथ विवाद हो गया। दिनेश साहू उसके लड़के हर्ष और हर्षित ने लोहे की रॉड से उस्मान खान के लड़के फरहान के सिर में मार दिया। झूमाझटकी में दिनेश साहू के लड़कों को भी मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने फरियादी उस्मान खान पिता सुल्तान खान निवासी ग्राम बाबड़िया की रिपोर्ट पर आरोपी दिनेश साहू, हर्ष साहू, हर्षित साहू सहित अन्य आरोपियों पर धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 3/5 बीएनएस का मामला दर्ज किया है। वहीं फरियादी दिनेश साहू पिता कालूराम साहू की रिपोर्ट पर आरोपी उस्मान खान व अन्य आरोपियों पर भी धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 3/5 बीएनएस का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
इनका कहना है।
गल्ला व्यापारी और किसान के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों ही पक्षों की रिपोर्ट पर काउंटर केस का मामला दर्ज किया गया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”