शासकीय भूमि पर कब्जे को लेकर जमकर चले डंडे, 2 घायल
-सलामतपुर पुलिस ने 2 आरोपियों पर मामला किया दर्ज
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
शासकीय भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान जमकर डंडे चले और दो लोग घायल हो गए। सलामतपुर पुलिस ने दो आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के अनंतपुरा गांव में फरियादी लक्ष्मी बाई पत्नी कालूराम ठाकुर का शासकीय भूमि पर पिछले 10-12 से कब्ज़ा है। इसी जगह पर लक्ष्मीबाई कंडे थोप रही थी तभी उसकी सगी जेठानी फूल बाई आई और बोलने लगी कि यह जगह मेरी है। यहां पर कंडे मत थोपना। लक्ष्मीबाई बोली कि यह मेरे कब्जे में है। दोनों के बीच बहस इतनी बड़ी की बात मारपीट तक पहुंच गई। और फूल बाई ने डंडे से लक्ष्मीबाई की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान नेतराम बीच बचाव करने आया तो उसको भी चोट आ गईं। दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार सांची सिविल अस्पताल में कराने के बाद पुलिस ने लक्ष्मीबाई की रिपोर्ट पर आरोपी फूल बाई के विरुद्ध धारा 296(बी), 115(2),351(3),3/5 बीएनएस का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना ले लिया है।
इनका कहना है।
अनंतपुरा गांव में शासकीय भूमि पर कब्जे को लेकर 2 रिश्तेदारों के बीच आपसी विवाद हो गया। जिसमें 2 लोगों को चोटें आई हैं। मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”