सलामतपुर पुलिस ने 3 साल से फरार शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, रायसेन न्यायालय में पेश
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना पुलिस को एक ऐसे फरार स्थाई वारंटी को पकड़ने में सफलता मिली है जो 3 साल से अवैध शराब सप्लाई करने के मामले में फरार चल रहा था। फरार स्थाई वारंटी को मुखबिर की सूचना पर बड़ौदा गांव से घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सलामतपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि रायसेन एसपी पंकज पांडे के दिशा निर्देशन में फरार वारंटियों को पकड़ने का अभियान जोरों पर चल रहा है। इसी कड़ी में एक अवैध शराब तस्करी 2016 के मामले में 2022 तीन साल से फरार स्थाई वारंटी दीपक लोधी पिता सुंदरलाल लोधी उम्र 32 वर्ष निवासी बड़ौदा गांव की मुखबिर से सूचना मिली कि वह गांव आया हुआ है। तत्काल थाने से प्रधान आरक्षक गणेशराम रघुवंशी, सुरेश बघेल, आरक्षक राहुल रघुवंशी और कुलदीप दांगी वारंटी को पकड़ने के लिए बड़ौदा गांव भेजा गया। फरार वारंटी दीपक को पुलिस के आने की भनक लग गई। वो भागने की ही फिराक में था। लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता हासिल कर ली। दीपक को रायसेन न्यायालय में पेश किया गया है।
वारंटियों, आदतन अपराधियों, गुण्डा, जिला बदर बदमाशों, को चैक कर स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया--थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रायसेन पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में स्थाई फरार वारंटियों की धरपकड और गुंडा, बदमाश सहित अपराधिक लोगों की निगरानी हेतु रात्रि गश्त की जा रही है।वहीं मध्य रात्रि में होटल, ढाबा, अस्पताल, एटीएम चेक किए और आकारण घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ सहित वाहनों को भी चेक किया गया।
इनका कहना है।
लगभग 3 साल से आबकारी एक्ट 34/2 के मामले में फरार स्थाई वारंट को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में फरार वारंटियों की धरपकड़ करने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”