20 दिन पहले हुई दुर्घटना में घायल किसान की ईलाज के दौरान मौत, सलामतपुर की घटना
-भोपाल ईंटखेड़ी थाने से मर्ग डायरी आने के बाद ड्रायवर पर मामला दर्ज
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर 4 नवंबर को एक 407 लोडिंग वाहन ने मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मार दी थी। घायल अवस्था में युवक को सांची सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर स्थिति गंभीर होने पर विदिशा और फिर भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां घायल राजू पिता जवाहर सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी मांची थाना सांची की ईलाज के दौरान 14 नवंबर को मौत हो गई। राजू की मौत के बाद ईंटखेड़ी थाना भोपाल से मर्ग डायरी आने के बाद सलामतपुर पुलिस ने लोडिंग 407 वाहन एमपी04 जेडएन 6042 के चालक के विरुद्ध धारा 106(1) बीएनएस का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
मौसी के घर गाडरखेड़ी गांव जा रहा किसान--04 नवम्बर को राजू मांची गांव से अपनी मोटरसाइकिल एमपी40 जेडई 4267 से मौसी रानी के घर गाडरखेड़ी गांव जा रहा था। तभी रास्ते में भोपाल विदिशा हाइवे 18 पर मूंगफली कालोनी रातातलाई गांव के सामने भोपाल की और से आ रहे एक तेज़ रफ़्तार लोडिंग 407 वाहन के चालक ने तेज़ व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर से राजू के सिर व मुंह में गंभीर चोटें आ गईं थी। जिनकी वजह से राजू की घटना के 10 दिन बाद ईलाज के दौरान भोपाल में मौत हो गई। राजू किसानी के साथ ही मजदूरी वगैरह भी करता था। उसकी शादी लगभग 7 वर्ष पहले हुई थी और उसके 2 बच्चे सृष्टि 5 वर्ष और कार्तिक 2 वर्ष हैं। राजू की मौत के परिवार में गम का माहौल है।
इनका कहना है
4 नवंबर को एक तेज़ रफ़्तार 407 वाहन ने बाइक चालक को टक्कर मार दी थी। जिसकी ईलाज के दौरान मौत के बाद मर्ग डायरी भोपाल से आई है। वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”