6 साल की मासूम से दुष्कर्म पर सलामतपुर बंद: आरोपी अब भी फरार, जनता में उबाल
-सकल हिंदू, विहिप बजरंगदल ने आरोपी को फांसी देने की मांग की
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
गोहरगंज थाना क्षेत्र में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म के जघन्य मामले को लेकर बुधवार को घटना के विरोध में सलामतपुर नगर पूर्णतः बंद का व्यापक असर देखने को मिला, जहां छोटे-बड़े सभी व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। चाय–पान के ठेले, सब्जी मंडी, किराना दुकानों समेत पूरे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। बंद का आह्वान सकल हिंदू समाज, विहिप व बजरंगदल द्वारा किया गया था। सभी ने एकजुट होकर हाथों में तख्तियां लेकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और फांसी की मांग करते हुए मुख्यमार्गों से रैलीे निकालते हुए सलामतपुर थाने पहुंचे। जहां पर सांची थाना प्रभारी जय प्रकाश त्रिपाठी को एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। और उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होता, उनका विरोध जारी रहेगा। मामले में 5 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी सलमान उर्फ नजर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिससे लोगों में और भी रोष बढ़ गया है। आरोपी पर आईजी द्वारा 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस की दस विशेष टीमें लगातार दबिश देकर उसकी तलाश में जुटी हैं। जिले भर में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है और नागरिक जल्द से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं मंगलवार रात्रि में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा रायसेन पुलिस अधीक्षक को भी हटा दिया है। अब देखना यह होगा कि नए पुलिस कप्तान आरोपी को पकड़ने में कितनी अहम भूमिका निभाते हैं।

रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”