बरजोरपुर गांव में सड़क के गड्ढे में डाली मिट्टी से फिसलकर बाइक सवार गिरकर घायल, पैर फ्रैक्चर
-स्थानीय रहवासियों ने रायसेन कलेक्टर से समस्या समाधान की लगाई गुहार
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एफिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के सांची विकासखंड अंतर्गत सरार पंचायत के ग्राम बरजोरपुर में सड़क के बीच बना तालाबनुमा गड्ढा अब भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। करीब दो वर्षों से सड़क पर बने इस गड्ढे में हमेशा पानी भरा रहता था। मीडिया में खबर आने के बाद पंचायत द्वारा इसमें मिट्टी व अन्य मटेरियल डालकर गड्ढा तो बंद कर दिया गया, लेकिन इससे नई समस्या खड़ी हो गई। मिट्टी भरने के बाद सड़क पर अत्यधिक फिसलन हो गई, जिसके चलते ग्राम करैया निवासी कल्लू मीणा बाइक से गुजरते समय फिसलकर गिर गए। हादसे में उनका एक पैर फ्रैक्चर हो गया और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि अस्थाई भराव से समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने मांग की है कि उक्त स्थान पर सीसी सड़क का निर्माण किया जाए, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो और राहगीरों को सुरक्षित आवागमन मिल सके। वहीं रहवासियों ने रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा से समस्या के शीघ्र समाधान करने की गुहार लगाई है।

रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”