150 रुपये के लेन देन पर जमकर हुई मारपीट, बुजुर्ग घायल
-सलामतपुर थाने के सरचम्पा गांव की घटना, 2 आरोपियों पर मामला दर्ज
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना क्षेत्र के सरचम्पा गांव में ज़रा से रुपयों के लेन देन की वजह से दो युवकों ने बुजुर्ग के साथ पत्थर और लात घूंसों से जमकर मारपीट कर बुजुर्ग को घायल कर दिया। पूरा मामला डेढ़ सौ रुपए के लेन देन के पीछे हुआ है। मारपीट से बुजुर्ग के नाक और सिर में गंभीर चोटें आ गईं। सलामतपुर स्वास्थ्य केंद्र में बुजुर्ग कमल सिंह लोधी पिता निर्भय सिंह लोधी उम्र 65 वर्ष निवासी सरचम्पा गांव का प्राथमिक उपचार किया गया। थाने के एएसआई रमेश रैकवार ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को सलामतपुर पुलिस ने कमल सिंह की रिपोर्ट पर आरोपी देवेंद्र सिंह लोधी पिता हुकम सिंह लोधी और हेमराज आदिवासी पिता गंगाराम आदिवासी दोनों निवासी सरचम्पा गांव पर धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 3/5 बीएनएस का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
धान कटाई की 150 रुपये मजदूरी के पीछे हुआ है विवाद---आरोपी देवेंद्र सिंह लोधी और हेमराज आदिवासी ने लगभग 10 से 15 दिन पहले कमल सिंह लोधी के खेत में धान काटने की मजदूरी की थी। कमल सिंह ने मजदूरी के रुपये दे दिए थे। लेकिन 150 रुपये बाकी रह गए थे जो 10 दिन बाद देने का वादा किया गया था। देवेंद्र और हेमराज मंगलवार शाम को कमल सिंह के खलियान पर डेढ़ सौ रुपए लेने पहुंचे थे। कमल सिंह ने एक दिन बाद रुपये देने का बोला। आरोपी यह बात सुनते ही आगबबूला हो गए और पास ही पड़े पत्थर से कमल सिंह के सिर और नाक पर वार कर दिया। अचानक हुए हमले से कमल सिंह को संभलने का भी मौका नही मिला और मारपीट से उनके चोटें आ गईं। बुधवार के दिन थाने पहुंचकर कमल सिंह ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कराया।
इनका कहना है।
सरचम्पा गांव में मजदूरी के 150 रुपये के लेन-देन को लेकर दो युवकों ने बुजुर्ग के साथ मारपीट कर दी। जिससे बुजुर्ग को चोटें आ गईं। मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

अनोखी आस्था: महादेव के साक्षात दर्शन की मान्यता वाले स्थल पर रौद्र-शांत दोनों रूपों की होती है उपासना
अपराधी को भी समझने की जरूरत: श्री श्री रविशंकर के अनुसार करुणा से बदल सकता है व्यवहार और सोच
नाखूनों के रंग से खुलते हैं भाग्य के राज, सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया करियर और उन्नति से संबंध
शनि–बुध की युति से ज्योतिषीय प्रभाव: मकर सहित 6 राशियों पर पड़ सकता है आर्थिक और पारिवारिक असर
रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा