दीवानगंज में डीजे संचालक के खेत स्थित मकान से लाखों की साउंड मशीनें चोरी
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर थाना क्षेत्र के दीवानगंज क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। खेड़ापति मंदिर के पास खेत में बने एक मकान से अज्ञात चोर डीजे गाड़ी पर रखी तीन साउंड मशीनें चोरी कर ले गए। घटना में डीजे संचालक को करीब 3 से 4 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीजे संचालक हेमराज कुशवाहा ने मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे बताया कि वह डीजे संचालन का कार्य करते हैं। किसी कार्यक्रम में जाने की तैयारी के चलते उनकी डीजे गाड़ी खेत स्थित मकान के पास खड़ी थी, जिसमें साउंड मशीनें रखी हुई थीं। घटना के समय वह मकान में ही सो रहे थे। बताया जा रहा है कि अज्ञात चोर तार फेंसिंग को काटकर परिसर में घुसे और डीजे गाड़ी पर रखी तीन साउंड मशीनें चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी लगने पर हड़कंप मच गया। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र में हुई इस चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

हाथों में चप्पल, कंधे पर बस्ता... कीचड़ में चलता बचपन! क्या ऐसे पढ़ेगा इंडिया?
गीदगढ़ गांव में बिजली आंधी-तूफान का कहर: 150 साल पुराना पेड़ घर पर गिरा, बुजुर्ग घायल, मकान क्षतिग्रस्त
सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत सहकारी विपणन केंद्र पर साईबर पाठशाला का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण
अंबाडी में पुलिया का निकास बंद होने से 15 घरों में घुसा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने सरपंच से लगाई गुहार
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश