शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
-सलामतपुर थाने के नज़दीकी गांव का मामला
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक नजदीकी गांव में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ शारीरिक शोषण और दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। युवती के साथ उसके रिश्तेदार आसिफ ने कई बार गांव में घर पर ही संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आसिफ शादी करने से मुकर गया। और दूसरी जगह शादी करने लगा। पीड़िता आफरीन ने सलामतपुर थाने पहुंचकर पूरा मामला बताते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया और आरोपी को सलामतपुर से ही गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की। जिसे बाद में न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
शादी का वादा कर किया शोषण--पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता युवती ने सलामतपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी आसिफ पिता हफ़ीज़ (28) निवासी ग्राम नरखेड़ा जिला मुंगावली में रहता है। उसे शादी का झांसा दिया और लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी की नीयत भांपने के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई और थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।शिकायत मिलते ही सलामतपुर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत दुष्कर्म (ब्लात्कार) और धमकी देने का मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सलामतपुर से ही धर दबोचा।पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया के लिए थाने लेकर आई।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया और आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे स्थानीय न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने मामले की गंभीरता और पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों को देखते हुए आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए। पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
1 हफ्ते बाद थी आरोपी की शादी, छप गए थे शादी के कार्ड---आरोपी आसिफ की मंगनी 27 मई को हो गई थी और उसकी शादी एक हफ्ते बाद 14 जून को होना तय थी। जैसे ही आसिफ की शादी की भनक पीड़िता को लगी तो उसने लड़की वालों की जानकारी उठाकर उनको आसिफ से अपने संबंधों के बारे में बता दिया। यह जानकारी मिलते ही लड़की वालों ने आसिफ से हो रही शादी तोड़ दी।
11 भाई बहनों में आठवें नम्बर की बहन है पीड़िता--थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले पीड़िता के पिता ने दो शादियां की है। जिनसे उनकी 11 संताने हैं। पीड़िता आठवें नम्बर की बेटी है। बताया जा रहा है कि आरोपी आसिफ पीड़िता का रिश्तेदार है और उसका गांव में आना जाना लगा रहता था। इसी दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। और आसिफ ने कई बार युवती के साथ संबंध बनाए। और जब शादी की बात आई तो शादी से मुकर कर दूसरी जगह शादी करने लगा।
इनका कहना है।
नज़दीकी गांव में युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आने के बाद प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर

हाथों में चप्पल, कंधे पर बस्ता... कीचड़ में चलता बचपन! क्या ऐसे पढ़ेगा इंडिया?
गीदगढ़ गांव में बिजली आंधी-तूफान का कहर: 150 साल पुराना पेड़ घर पर गिरा, बुजुर्ग घायल, मकान क्षतिग्रस्त
सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत सहकारी विपणन केंद्र पर साईबर पाठशाला का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण
अंबाडी में पुलिया का निकास बंद होने से 15 घरों में घुसा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने सरपंच से लगाई गुहार
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश