दीवानगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, 6 घंटे तक पटरी पर पड़ा रहा शव
-6 घंटे तक शव के ऊपर से गुजरी कई ट्रेनें, मानवता हुई शर्मसार
-सूचना देने के 6 घंटे बाद पहुंची जीआरपी पुलिस
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची जनपद के दीवानगंज रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 38 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रायसेन जिले के सेमरा टपरिया निवासी पर्वत लोधी पिता प्यारे लाल लोधी (38 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पर्वत लोधी अपने घर जाने के लिए रेलवे पटरी पार कर रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों को घटना की जानकारी लगी, जिसके बाद तत्काल जीआरपी पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों कि सूचना देने के बावजूद जीआरपी पुलिस लगभग छह घंटे बाद सुबह करीब 11 बजे मौके पर पहुंची। इस दौरान शव रेलवे ट्रैक पर ही पड़ा रहा और कई ट्रेनें उसके ऊपर से गुजरती रहीं। घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी देखी गई और उन्होंने इसे मानवता को शर्मसार करने वाली स्थिति बताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दीवानगंज और सलामतपुर रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी पुलिस के जवानों की स्थायी तैनाती नहीं है, जिसके कारण ऐसी घटनाओं में कार्रवाई और राहत कार्य में देरी होती है। जीआरपी पुलिस को भोपाल से मौके पर आना पड़ता है, जिससे समय अधिक लग जाता है।
स्टेशन पर नही रहते आरपीएफ जीआरपी के जवान--- सलामतपुर और दीवानगंज स्टेशन पर रेलवे पुलिस के आरपीएफ या जीआरपी के जवान मौजूद नही रहते हैं। जबकि यह स्टेशन दिल्ली मुंबई मेन रेलवे ट्रेक के बीच में पड़ने वाला स्टेशन है।यहां पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जब कभी कोई ट्रेन से कट जाए या आत्महत्या कर ले। उस समय भी रेलवे पुलिस भोपाल या विदिशा से मोके पर आती है। जिसमें काफी समय लग जाता है। और इतने समय तक शव रेलवे लाइनों पर ही पड़ा रहता है। वहीं आसपास बस्तियों के ग्रामीण भी अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रेन के नीचे से निकलते हैं। इतना सब होने के बाद भी रेलवे विभाग का रवैया गैरज़िम्मेदाराना बना हुआ है।

हाथों में चप्पल, कंधे पर बस्ता... कीचड़ में चलता बचपन! क्या ऐसे पढ़ेगा इंडिया?
गीदगढ़ गांव में बिजली आंधी-तूफान का कहर: 150 साल पुराना पेड़ घर पर गिरा, बुजुर्ग घायल, मकान क्षतिग्रस्त
सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत सहकारी विपणन केंद्र पर साईबर पाठशाला का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण
अंबाडी में पुलिया का निकास बंद होने से 15 घरों में घुसा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने सरपंच से लगाई गुहार
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश