सांची पुलिस ने अवैध शराब मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची थाना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार रात लगभग 10 बजे सांची पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोका था। इसी दौरान चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें 17 पेटी अंग्रेजी शराब, कुल 182 बोतलें बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 42 हजार रुपये बताई गई। पुलिस ने शराब जब्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उदयगिरि रोड से कार चालक आकाश नाथ (26 वर्ष), निवासी भोपाल को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे रायसेन न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जे.पी. त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक सुनील लोधी सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”