नहर दीवानगंज के नाम, पर पानी नहीं पहुंचा खेतों तक, किसानों ने शिवराज सिंह चौहान को सौंपा ज्ञापन
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
दीवानगंज कार्यक्रम में रविवार दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को क्षेत्र के किसानों ने एक ज्ञापन सौंपकर हलाली नहर परियोजना को लेकर अपनी पीड़ा जाहिर की। किसानों ने बताया कि हलाली नहर परियोजना की शुरुआत भले ही दीवानगंज के नाम से हुई, लेकिन आज तक दीवानगंज की कृषि भूमि नहर के पानी से वंचित है। किसानों के अनुसार परियोजना का पानी अन्य क्षेत्रों तक तो पहुंच रहा है, लेकिन दीवानगंज, जमुनिया, गीदगढ़, देहरी और बालमपुर जैसे गांवों में आज भी सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। नहर का लाभ न मिलने से यहां के किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं और खेती पूरी तरह वर्षा पर निर्भर बनी हुई है। किसानों ने यह भी बताया कि इससे पूर्व जल संसाधन मंत्री को भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री से मांग की है कि दीवानगंज क्षेत्र तक हलाली नहर का पानी पहुंचाने के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि किसानों को सिंचाई सुविधा मिल सके और उनकी कृषि भूमि उपजाऊ बन सके।

अनोखी आस्था: महादेव के साक्षात दर्शन की मान्यता वाले स्थल पर रौद्र-शांत दोनों रूपों की होती है उपासना
अपराधी को भी समझने की जरूरत: श्री श्री रविशंकर के अनुसार करुणा से बदल सकता है व्यवहार और सोच
नाखूनों के रंग से खुलते हैं भाग्य के राज, सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया करियर और उन्नति से संबंध
शनि–बुध की युति से ज्योतिषीय प्रभाव: मकर सहित 6 राशियों पर पड़ सकता है आर्थिक और पारिवारिक असर
रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा