-सलामतपुर थाना क्षेत्र के दहीड़ा गांव की घटना, मर्ग का मामला दर्ज कर लिया जांच में

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

दहीड़ा गांव में एक पुराने मकान की दीवार गिरने से महिला की दबकर मौत हो गई। पुलिस को मृतिका आशा बाई ठाकुर उम्र 41 वर्ष के पति मलखान सिंह ठाकुर ने सूचना देकर मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मर्ग का मामला कायम कर जांच में लिया है। शुक्रवार को सांची सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी अनुसार दहीड़ा गांव में मलखान सिंह ठाकुर के 30 से 35 साल पुराने मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। एक जनवरी को नया साल होने की वजह से मिस्त्री और मजदूर नही आए थे तो निर्माण कार्य बंद था। घर में आशा बाई ठाकुर पुरानी दीवार के पास घरेलू कार्य कर रही थीं। तभी पुरानी कच्ची दीवार उनके ऊपर गिर गई। आशा बाई उसमें दब गईं। परिजनों ने तत्काल उन्हें बाहर निकाला और ईलाज के लिए भोपाल लेकर पहुंचे। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने आशा बाई को मृत घोषित कर दिया। महिला के चार बच्चे हैं और मौत की खबर सुनते ही परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को सांची सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद आशा बाई का अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया।

इनका कहना है।

दहीड़ा गांव में पुराने मकान की दीवार गिरने से उसमें दबकर महिला की मौत हो गई है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द करने के पश्चात मर्ग का मामला कायम कर विवेचना में लिया है। 

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28