कायमपुर गांव में तेंदुए का कहर: दो दिन से लापता गाय जंगल में मृत मिली, ग्रामीणों में दहशत
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। ₹एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के सांची विकासखंड के ग्राम कायमपुर में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला अनिल शर्मा की गाय का है, जो दो दिन पहले अचानक लापता हो गई थी। गाय मालिक लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह जंगल में मृत अवस्था में मिली। गाय के शरीर पर तेंदुए द्वारा खाए जाने के स्पष्ट निशान पाए गए। ग्रामीणों के अनुसार, यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी तेंदुआ ग्राम कायमपुर में उधम सिंह की गाय की बछिया, राजवीर की बछिया, और भूरा की बकरी एवं बछिया को अपना शिकार बना चुका है। लगातार हो रही घटनाओं से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने इन घटनाओं की जानकारी वन विभाग को दे दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीण वन विभाग से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं ताकि तेंदुए के आतंक से राहत मिल सके।
तेंदुआ अब तक 30 मवेशियों पर कर चुका हैं हमला--पश्चिम वन क्षेत्र के ग्राम कायमपुर, नरखेड़ा, कुल्हाड़िया और सत्ती गांव सहित आसपास क्षेत्र में तेंदुए के बढ़ते आतंक से ग्रामीण परेशान और भयभीत हैं। गांव में तेंदुआ लगातार मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है। पिछले एक साल में तेंदुआ अब तक 30 मवेशियों पर हमला कर चुका है। कुछ दिन पूर्व भी एक ग्रामीण के घर के पीछे बंधे गाय के बछड़े पर तेंदुए ने हमला किया था। यह घटना रात करीब 2 बजे की थी। तेंदुए के हमले से बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया था और जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए उसकी मौत हो गई थी। बताया कि एक साल पहले भी उनके एक अन्य बछड़े को तेंदुआ अपना शिकार बना चुका है। यह दूसरी बार था जब उनके मवेशी पर तेंदुआ ने हमला किया। गांव के लोग तेंदुए के डर से रातों में बाहर निकलने से डरते हैं। एक साल से तेंदुए के हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं ।ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और मवेशियों को बचाया जा सके।

रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”