शासकीय माध्यमिक शाला सत्ती में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, छात्रों ने दिखाया नवाचार का हुनर
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के सांची विकासखंड के शासकीय माध्यमिक शाला सत्ती में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं गणित विषयों पर आधारित आकर्षक व ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए। यह प्रदर्शनी शान अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसके तहत 15 दिसंबर से 24 दिसंबर तक स्कूलों में प्रदर्शनियों का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज बेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष प्रदर्शनी की थीम “विकसित और आत्मनिर्भर भारत” रखी गई थी। इसी थीम को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी को सफल बनाने में शिक्षक विजय सिंह राजपूत का विशेष योगदान रहा। उन्होंने बताया कि गत वर्ष विद्यालय के एक छात्र का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ था, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है। प्रदर्शनी देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडलों की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को भी मजबूत किया।

अनोखी आस्था: महादेव के साक्षात दर्शन की मान्यता वाले स्थल पर रौद्र-शांत दोनों रूपों की होती है उपासना
अपराधी को भी समझने की जरूरत: श्री श्री रविशंकर के अनुसार करुणा से बदल सकता है व्यवहार और सोच
नाखूनों के रंग से खुलते हैं भाग्य के राज, सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया करियर और उन्नति से संबंध
शनि–बुध की युति से ज्योतिषीय प्रभाव: मकर सहित 6 राशियों पर पड़ सकता है आर्थिक और पारिवारिक असर
रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा