सृजन किशोर सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सृजन किशोर सशक्तिकरण सामुदायिक पुलिस कार्यक्रम के अंतर्गत रायसेन महिला थाना पुलिस द्वारा सलामतपुर थाना क्षेत्र के शासकीय माध्यमिक शाला दीवानगंज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सामाजिक एवं कानूनी विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। महिला थाना प्रभारी निशा अहिरवार ने बालक-बालिकाओं को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, अजनबियों से सतर्क रहने, किसी के बहकावे में आकर घर से न जाने तथा बाल विवाह की विभिन्न श्रेणियों और उसके दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत परिजनों, शिक्षकों या पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सलामतपुर थाने के दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा, प्रधान आरक्षक सुरेश कुमार सहित महिला थाना पुलिस की टीम मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे और बच्चों को जागरूक बनाने में सहयोग किया। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की विद्यालय प्रबंधन और विद्यार्थियों ने सराहना की।

अनोखी आस्था: महादेव के साक्षात दर्शन की मान्यता वाले स्थल पर रौद्र-शांत दोनों रूपों की होती है उपासना
अपराधी को भी समझने की जरूरत: श्री श्री रविशंकर के अनुसार करुणा से बदल सकता है व्यवहार और सोच
नाखूनों के रंग से खुलते हैं भाग्य के राज, सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया करियर और उन्नति से संबंध
शनि–बुध की युति से ज्योतिषीय प्रभाव: मकर सहित 6 राशियों पर पड़ सकता है आर्थिक और पारिवारिक असर
रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा