सतधारा में अनुभूति कैम्प का आयोजन, बच्चों ने सीखा वनों और वन्यजीवों का संरक्षण
-प्रतियोगता आयोजित कर 120 बच्चों को दिए प्रमाण पत्र
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
शुक्रवार को सतधारा इको जंगल कैम्प में अनुभूति कैम्प आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सलामतपुर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के 120 बच्चों ने भाग लिया। अनुभूति कार्यक्रम की थीम ' हम धरती के दूत' थी। बच्चों को शासकीय काष्ठगार, तेंदूपत्ता गोदाम फायर लाइन एवं बीट मैप को सजीव मॉडलों के द्वारा बताया गया । सभी बच्चों को जंगल में पहले से बनाई ट्रेल में घुमाकर, स्थानीय वनस्पतियों, औषधीय पौधों एवं मृदा संरक्षण के उद्देश्य से बनाए गए चेकडेम व बोरीबंधान के बारे में बताकर प्राकृतिक वातावरण की अनुभूति कराई गई ।साथ ही बच्चों के बीच में प्रश्नोत्तरी,निबंध, एवं चित्रकला प्रतियोगिता करवाकर उन्हें ,पुरस्कार वितरित किए गए । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रतिभा शुक्ला वनमण्डलाधिकारी सामान्य वन मंडल रायसेन थीं। जिन्होंने बच्चों को वन एवं वन्यजीवों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही इस कार्यक्रम उपवनमंडल अधिकारी रायसेन सुधीर पटले, उपवनमंडल अधिकारी सिलवानी इंदर सिंह वारे एवं रायसेन पश्चिम रेंज के रेंजर रविकांत अमृते, पूर्व रेंज के रेंजर प्रवेश पाटीदार, डिप्टी रेंजर सर्जन मीणा व मास्टर ट्रेनर राहुल मेहरा, भजन शर्मा एवं समस्त पश्चिम रेंज का स्टाफ उपस्थित रहा। केम्प में सलामतपुर के लगभग 120 बच्चों को सतधारा जंगल के दो किलोमीटर क्षेत्र में दो घन्टे तक घूमाकर पर्यावरण व पेड़ों के विषय में जानकारी दी गई। उनको बताया गया कि जंगल में मौजूद हर किसी पेड़ का किसी ना किसी ओषधि के काम में उपयोग किया जाता है। वहीं जानकारी देने के बाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें इसी से संबंधित प्रश्नों को पूछा गया। तीन बच्चों को प्रथम द्वतीय व तृतीय पुरस्कार के अलावा सभी बच्चों को प्रमाण पत्र दिए गए।

रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”