अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

सलामतपुर थाना अंतर्गत ग्राम जमुनिया में एक 21 वर्षीय युवती ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान रचना लोधी (21 वर्ष) पिता कमल सिंह लोधी निवासी ग्राम जमुनिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। घर में केवल रचना और उसका भाई बृजेश थे, बृजेश के हाथों में कुष्ठ रोग की बीमारी है जिसका भोपाल में उपचार चल रहा है। रचना ने अपने भाई को कुछ पैसे देकर दुकान पर अचार का डिब्बा लाने भेजा था। जब बृजेश वापस लौटा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज लगाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलने पर वह पीछे के रास्ते से घर के अंदर पहुंचा, जहां उसने रचना को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। इसके बाद उसने गांव के लोगों को सूचना दी। ग्रामीणों ने युवती को फंदे से उतारकर तत्काल एक निजी क्लीनिक पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा पुलिस फोर्स---सूचना मिलने पर सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने तत्काल चौकी प्रभारी सुनील शर्मा को पुलिस बल के साथ मौके पर रवाना किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रायसेन भेज दिया है। सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

PM रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी स्तिथी--मृतका 12वीं कक्षा तक शिक्षित थी तथा उसका परिवार मजदूरी कर जीवनयापन करता है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28