कॉलोनी की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के बाद ही खरीदें प्लाट
सत्येंद्र जोशी रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
जिला कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार अवैध कालोनाईजर के विरूद्ध कार्यवाही कार्यवाही की जा रही है। साथ ही नागरिकों से भी आव्हान किया गया है कि कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनाइजर के सस्ते प्लॉट एवं अन्य प्रलोभन में न आएं, कॉलोनी की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के बाद ही प्लाट खरीदें। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सीएमओ सुरेखा जाटव के निर्देशन में नगर पालिका परिषद रायसेन द्वारा तीन अवैध कॉलोनियों पर कार्यवाही की गई। सीएमओ सुरेखा जाटव द्वारा नगर पालिका के अमले के साथ शिवशक्ति धाम कॉलोनी पहुंचकर कालोनाईजर से वैध दस्तावेज एवं विकास अनुमति के दस्तावेजों की मांग की गई, संबंधित कालोनाईजर द्वारा कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने की दशा में अमले द्वारा कॉलोनी में किए गए अस्थाई निर्माण कार्यो को ध्वस्त किया गया। इसके उपरांत डायमंड सिटी कॉलोनी गोपालपुर तथा अन्य कालोनी में भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर बाउण्ड्रीवाल सहित अन्य निर्माण ध्वस्त किए गए। सीएमओ रायसेन सुरेखा जाटव ने बताया कि नगर पालिका की निर्माण शाखा में उपस्थित होकर कॉलोनी की विकास अनुमति एवं बंधक प्लॉटों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
हम कोई अवैध कॉलोनी का निर्माण नहीं कर रहे - कॉलोनाइजर---
रायसेन गोपालपुर स्थित शिव शक्ति धाम कॉलोनी डेवलपर का कहना है कि हम कोई अवैध कॉलोनी का निर्माण नहीं कर रहे हैं, बल्कि रायसेन शहर के लोगों के लिए एक व्यवस्थित सुंदर कॉलोनी बना कर देंगे। इसमें चौड़ी सढंके, पार्किंग, घूमने फिरने की जगह, पूरी शासन की अनुमति अनुसार ही होंगी। कॉलोनी निर्माण के लिए टीएसपी एप्लीकेशन ऑलरेडी प्रक्रिया में है। कॉलोनाइजर ने बताया कि शहर में एक अच्छी विकसित कॉलोनी परमिशन अनुसार ही करके दी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जो शहर में आज तक की कॉलिनियां बनी हैं उनसे एक अच्छी कॉलोनी हम बना कर देंगे। जिसमें मंदिर, पार्किंग, बच्चों के खेलने की जगह, चोढी शानदार सड़कें, वाटर सप्लाई, सीवर सिस्टम, सोलर प्लांट, स्ट्रीट लाइट 24 घंटे सप्लाई आदि शुभ व्यवस्थित कर उपलब्ध कराने की व्यवस्था है।

अनोखी आस्था: महादेव के साक्षात दर्शन की मान्यता वाले स्थल पर रौद्र-शांत दोनों रूपों की होती है उपासना
अपराधी को भी समझने की जरूरत: श्री श्री रविशंकर के अनुसार करुणा से बदल सकता है व्यवहार और सोच
नाखूनों के रंग से खुलते हैं भाग्य के राज, सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया करियर और उन्नति से संबंध
शनि–बुध की युति से ज्योतिषीय प्रभाव: मकर सहित 6 राशियों पर पड़ सकता है आर्थिक और पारिवारिक असर
रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज