अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

मंडल स्तरीय क्रिकेट और कबड्डी प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम आयोजन 29नवंबर को ग्राम सूखाकरार के खेल मैदान में आयोजित किया गया हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांची मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, सरपंच अरविंद सिंह, जनपद पंचायत पीसीओ अजय असैया एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती को माल्यार्पण कर किया गया। अतिथियों द्वारा क्रिकेट खेल कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस प्रतियोगिता में सांची मंडल से क्रिकेट की  17 टीमों और कबड्डी में 07 टीमों ने भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में सूखा करार और ग्राम उचेर के बीच खेला गया। जिसमें सूखाकरार टीम विजेता रहा। क्रिकेट का फाइनल मैच सियाराम क्रिकेट क्लब सालेरा और बेतवा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। सालेरा ने टॉस जीते हुए पहले बल्लेबाजी की सामने वाली टीम को 45 रन का लक्ष्य दिया। बेतवा क्लब में लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 ओवर में सालेरा टीम को ऑल आउट कर मैच जीत लिया और साथ ही विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। कबड्डी एवं क्रिकेट के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र, टी-शर्ट,मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

क्रिकेट एवं कबड्डी के अंपायर एवं निर्णायक के रूप में राजीव,पंकज, गजेंद्र लवारिया, गंगा एवं शेर सिंह आदि लोगों ने प्रतियोगिता को संपन्न कराया। मंडल अध्यक्ष के द्वारा क्रिकेट एवं कबड्डी विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार भी प्रदान किया गया। दोनों टीमों को विधानसभा प्रतियोगिता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28