खनिज विभाग की कार्रवाई, बिना रॉयल्टी गिट्टी ढोता डंपर ज़ब्त, अवैध ईंट भट्टों पर भी जल्द होगी कार्रवाई
-आसपास क्षेत्र में संचालित अवैध ईंट भट्टों के धुंए से फैल रही बीमारियां, जल्द हो कार्रवाई
-ग्रामीणों ने शासन और रायसेन कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन खनिज विभाग की उडऩदस्ता टीम ने भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर बगैर रॉयल्टी के गिट्टी का परिवहन करते एक डंपर एमपी04 एचई 3918 पर कार्रवाई की है। कार्रवाई कर नियम पूर्वक स्थानीय सलामतपुर पुलिस के सुपुर्द किया है। खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उड़नदस्ता की टीम द्वारा सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भोपाल विदिशा हाइवे 18 मार्ग पर खनिज परिवहन करते हुए गाड़ियों पर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान अवैध रूप से बगैर रॉयल्टी के गिट्टी से भरे हुए डंपर को ज़ब्त किया है। अवैध परिवहन करते पाए जाने पर गिट्टी डंपर को कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग द्वारा स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। खनिज विभाग के अधिकारियों के मुताबिक वाहन मालिकों पर जुर्माना किया जाएगा। शिकायत मिलने पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी सलामतपुर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से ईटों का परिवहन करते हुए तीन वाहनों पर कार्रवाई की गई थी। गौरतलब है कि आसपास क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से ईंट भट्टो का संचालन किया जा रहा है। और ये ईंटें भोपाल भेजकर अधिक कीमत पर विक्रय की जाती है। खनिज विभाग महीने में एक दो बार ही कार्रवाई कर खानापूर्ति कर लेता है। जबकि यहां पर बिना परमीशन के सैंकड़ों भट्टे संचालित हो रहे हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बताया कि ईंट भट्टों के धुएं से गांवों में सांस की बीमारियां फेल रही हैं। जिससे बच्चे भी पीड़ित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने रायसेन कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है।
इनका कहना है।
भोपाल विदिशा हाइवे पर बिना रॉयल्टी बिना कागज़ात के गिट्टी का परिवहन करते हुए एक डंपर को पकड़ा है। जिसे सुरक्षा की दृष्टि से सलामतपुर थाने में खड़ा करा दिया गया है। और शीघ्र ही अवैध ईंट भट्टों पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सुमित गुप्ता, खनिज विभाग रायसेन।

रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”