टिगरा जोड़ पर हंगामा मचा रहे युवक पर 170 की कार्रवाई, सांची तहसील न्यायालय में किया पेश
-ग्रामीणों की सूचना पर सलामतपुर पुलिस ने की कार्रवाई
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना क्षेत्र के टिगरा गांव में शुक्रवार देर रात शराब पीकर हंगामा मचा रहे एक युवक को ग्रामीणों की सूचना पर सलामतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक पर धारा 170 बीएनएसएस की कार्रवाई कर शनिवार को सांची टप्पा तहसील न्यायालय में पेश किया गया है। थाना पुलिस के प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार की देर रात रंजीत ठाकुर पिता सनमान सिंह ठाकुर उम्र 35 वर्ष निवासी पिपलिया चांद शराब पीकर टिगरा जोड़ पर हंगामा कर रहा था गांव की शांति भंग हो रही थी और ग्रामीण भी परेशान हो रहे थे। परेशान होकर ग्रामीणों ने सलामतपुर थाने में सूचना दी। सूचना मिलते ही सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने तत्काल थाने से पुलिस बल टिगरा जोड़ पर भेजा। जहां पर रंजीत ठाकुर हंगामा मचाते लड़ाई झगड़ा करते हुए मिल गया। पुलिस रंजीत को गिरफ्तार कर थाने ले आई। और उसके खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस की कार्रवाई करते हुए शनिवार को सांची टप्पा तहसील न्यायालय में पेश कर दिया।

अनोखी आस्था: महादेव के साक्षात दर्शन की मान्यता वाले स्थल पर रौद्र-शांत दोनों रूपों की होती है उपासना
अपराधी को भी समझने की जरूरत: श्री श्री रविशंकर के अनुसार करुणा से बदल सकता है व्यवहार और सोच
नाखूनों के रंग से खुलते हैं भाग्य के राज, सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया करियर और उन्नति से संबंध
शनि–बुध की युति से ज्योतिषीय प्रभाव: मकर सहित 6 राशियों पर पड़ सकता है आर्थिक और पारिवारिक असर
रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा