ज्ञानोदय तीर्थधाम दीवानगंज में ‘डॉ. संजीव कुमार गोधा आत्मार्थी निलय का शिलान्यास, शिवराज सिंह रहे मौजूद
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर, दीवानगंज में रविवार को डॉक्टर संजीव कुमार गोधा आत्मार्थी निलय का भव्य शिलान्यास समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके आगमन पर जैन समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री चौहान ने जैन धर्म के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए अहिंसा, सत्य और आत्मशुद्धि के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि जैन धर्म मानवता को संयम और करुणा का मार्ग दिखाता है तथा ऐसे आध्यात्मिक निर्माण समाज को नई दिशा देते हैं। इस अवसर पर श्री जिनेन्द्र अभिषेक एवं पूजन विधि का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात शिलान्यास सभा एवं विधिवत शिलान्यास प्रक्रिया संपन्न हुई। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मंगल कामनाओं और धर्म लाभ के साथ हुआ।

अनोखी आस्था: महादेव के साक्षात दर्शन की मान्यता वाले स्थल पर रौद्र-शांत दोनों रूपों की होती है उपासना
अपराधी को भी समझने की जरूरत: श्री श्री रविशंकर के अनुसार करुणा से बदल सकता है व्यवहार और सोच
नाखूनों के रंग से खुलते हैं भाग्य के राज, सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया करियर और उन्नति से संबंध
शनि–बुध की युति से ज्योतिषीय प्रभाव: मकर सहित 6 राशियों पर पड़ सकता है आर्थिक और पारिवारिक असर
रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा