-कार्यक्रम में 100 से अधिक बच्चों को जैविक खेती के लाभ, प्राकृतिक कृषि पद्धतियों के बारे में बताया

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

लायंस क्लब विदिशा वसुंधरा द्वारा हंगर वीक के अंतर्गत फार्मर्स–लायंस कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन एकीकृत शाला सलामतपुर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में जैविक खेती, पर्यावरण संरक्षण एवं भोजन की महत्ता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में 100 से अधिक बच्चों को जैविक खेती के लाभ, प्राकृतिक कृषि पद्धतियों तथा रासायनिक मुक्त उत्पादन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। किसान परिवार से जुड़े बच्चों को जीवामृत वितरित किया गया, जिससे वे अपने घरों एवं खेतों में जैविक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित हो सकें।

साथ ही बच्चों को यह महत्वपूर्ण संदेश दिया गया कि थाली में उतना ही भोजन लें, जितना आवश्यकता हो, ताकि अन्न व्यर्थ न जाए और नालियों में बहने से बचे। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट एनवायरनमेंट कोऑर्डिनेटर लायन राजेश जैन ‘प्रीत’ ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग पर प्रकाश डाला। क्लब अध्यक्ष लायन कीर्ति सक्सेना ने कहा कि लायंस क्लब समाज में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु निरंतर सेवा कार्य करता रहेगा।कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञ एवं क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लायन केतन अग्रवाल ने जैविक खेती के बारे में जानकारी दी एवं उसके लाभ समझाए, कोषाध्यक्ष लायन सिद्धार्थ जैन, लायन सैयम जैन, लायन सजल जैन, लायंस क्लब आर्य की अध्यक्ष लायन निष्ठा नेमा, लायंस क्लब साँची के अध्यक्ष लायन सत्येन्द्र सोनी, सलामतपुर शाला प्राचार्य अवध नारायण राय, निज़ाम अहमद कुरैशी, सुनीता सैनी, रेणुका भार्गव एवं ममता श्रीवास्तव सहित शिक्षकगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम बच्चों में जैविक खेती, पर्यावरण संरक्षण एवं खाद्य अपव्यय रोकने की दिशा में एक प्रेरणादायक एवं सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28