सांसद खेल महोत्सव सलामतपुर मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का दीवानगंज में समापन
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांसद खेल महोत्सव 2025 केंद्रीय मंत्री एवं सांसद शिवराज सिंह चौहान के निर्देशन में सलामतपुर मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम आयोजन 01 दिसंबर को ग्राम दीवानगंज खेल मैदान में आयोजित किया गया हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष रितेश अग्रवाल, सरपंच/मंडल महामंत्री गिरजेश नायक , मंडल महामंत्री हरीश मालवीय, अजय असैया , उपसरपंच शमीम खान एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती को माल्यार्पण कर किया गया। अतिथियों द्वारा क्रिकेट खेल कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस प्रतियोगिता में सलामतपुर मंडल से क्रिकेट की 09 टीमों ने भाग लिया ।
आज का पहला मैच सुनारी और गीदगढ़ के बीच हुआ जिसमें टॉस जीतकर पहले बेटिंग सुनारी ने की 58 रन का लक्ष्य दिया जिसमें गीदगढ़ ने 58 रन 5 ओवर में 8 विकेट से जीत लिया .. दूसरा मैच तिजालपुर और पुरा 11 के बीच हुआ पहले बेटिंग तिजालपुर ने 59 का लक्ष्य दिया जिसमें पूरा 11 ने 5 विकेट से विजेता हुई.... दूसरा सेमीफाइनल मैच पुरा 11 और गीतगढ़ ...पुरा11 ने पहले बेटिंग करके 77 रन का लक्ष्य दिया जिसमें गीदगढ़ 65रन पर ढेर हुई । सांसद खेल महोत्सव क्रिकेट का फाइनल मैच बेरखेड़ी और पुरा 11 के बीच खेला गया। पुरा 11 ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला लिया । पहले बल्लेबाजी करते हुए बेरखेड़ी टीम ने 6 ओवर में 94 रन का लक्ष्य दिया। पूरा 11 ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 52 रन पर ऑल आउट हुई । बेरखेड़ी टीम ने मैच जीत लिया और साथ ही विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। क्रिकेट के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र, टी-शर्ट,मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। क्रिकेट मैच में अंपायर के रूप में विकास जायसवाल,पंकज लवारिया, गजेंद्र लवारिया, देवेंद्र जाटव राजेश शाक्य एवं अरमान आदि ने प्रतियोगिता को संपन्न कराया। कार्यक्रम में उपस्थित रहे चंद्रमोहन ,लीला कृष्ण, सांची ब्लॉक समन्वयक भानु प्रताप सिंह यादव आदि उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष एवं ग्रामवासियों ने दोनों टीमों को विधानसभा प्रतियोगिता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”