श्मशान घाट की भूमि पर अतिक्रमण का मामला, कलेक्टर से की गई कार्रवाई की मांग
-रहवासियों ने समस्या का शीघ्र समाधान नही होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। ₹एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के सांची विकासखंड अंतर्गत जमुनिया गांव में श्मशान घाट की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में सरपंच प्रतिनिधि द्वारा रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को एक लिखित आवेदन सौंपा गया है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम के श्मशान घाट की भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है, जिससे अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील कार्यों में ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि पूर्व में भी संबंधित विभागों को इस समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने कलेक्टर से शीघ्र हस्तक्षेप कर श्मशान घाट की भूमि से अतिक्रमण हटवाने एवं भूमि को मुक्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर शासकीय भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। और कहा है कि अगर शीघ्र ही समस्या का निदान नही हुआ तो उन्हें मजबूरी में आंदोलन करने पर विवश होना पड़ेगा।

रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”