प्रजापति समाज के कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
कुंभकार प्रजापति समाज समिति महासंघ मध्य प्रदेश द्वारा भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे के कर्क रेखा के पास स्थित एक निजी होटल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रजापति समाज की ओर से उनका पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज की एकता, परंपरा और मेहनतकश पहचान की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज का योगदान देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण रहा है और सरकार समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, सांची विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुराम चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में समाजजन कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन के साक्षी बने।

अनोखी आस्था: महादेव के साक्षात दर्शन की मान्यता वाले स्थल पर रौद्र-शांत दोनों रूपों की होती है उपासना
अपराधी को भी समझने की जरूरत: श्री श्री रविशंकर के अनुसार करुणा से बदल सकता है व्यवहार और सोच
नाखूनों के रंग से खुलते हैं भाग्य के राज, सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया करियर और उन्नति से संबंध
शनि–बुध की युति से ज्योतिषीय प्रभाव: मकर सहित 6 राशियों पर पड़ सकता है आर्थिक और पारिवारिक असर
रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा