दीवानगंज की डॉ.अदिति राघव को गोल्ड मेडल, क्षेत्र में खुशी की लहर
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
दीवानगंज नगर के प्रतिष्ठित कृषक एवं व्यापारी स्वर्गीय ठाकुर प्रथम पाल सिंह राघव के पौत्री तथा अमित राघव एवं अमिता राघव की पुत्री डॉ. अदिति राघव ने चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त कर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह सम्मान 13 जनवरी 2026 को हमीदिया हॉस्पिटल, भोपाल में आयोजित गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया। डॉ. अदिति राघव की इस उपलब्धि से दीवानगंज सहित पूरे अंचल में हर्ष का माहौल है। डॉ. अदिति की इस उल्लेखनीय सफलता पर मनोज अग्रवाल, संतोष शर्मा, गिरजेश नायक, मनोज शिवहरे, विक्की मीणा, दशरथ विश्वकर्मा, सुरेश साहू, राकेश कुशवाहा, विपिन पाल सिंह राघव, वरिष्ठ पत्रकार अदनान खान और नसीम अली सहित अनेक गणमान्य नागरिकों, शुभचिंतकों व परिजनों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

अनोखी आस्था: महादेव के साक्षात दर्शन की मान्यता वाले स्थल पर रौद्र-शांत दोनों रूपों की होती है उपासना
अपराधी को भी समझने की जरूरत: श्री श्री रविशंकर के अनुसार करुणा से बदल सकता है व्यवहार और सोच
नाखूनों के रंग से खुलते हैं भाग्य के राज, सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया करियर और उन्नति से संबंध
शनि–बुध की युति से ज्योतिषीय प्रभाव: मकर सहित 6 राशियों पर पड़ सकता है आर्थिक और पारिवारिक असर
रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज