अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

शनिवार शाम लगभग 6 बजे  रायसेन जिले के नए पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता द्वारा थाना सलामतपुर और दीवानगंज चौकी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेख संधारण, लंबित प्रकरणों की समीक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। उन्होंने थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी और दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा तथा संबंधित स्टाफ को अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, गश्त व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं आमजन से सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक लगभग आधे घंटे तक थाने में रहे और इससे पूर्व चौकी का भी निरीक्षण किया।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28