सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में नववर्ष पर पौधारोपण
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
कस्बे में स्तिथ साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में नववर्ष पर पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर के संकल्प के साथ पौधारोपण कार्यक्रम हुआ।विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. रामनिवास गुप्ता, डीन अकादमिक प्रो. नवीन कुमार मेहता, डीन डॉ संतोष प्रियदर्शी, डॉ राहुल सिद्धार्थ , उपकुलसचिव विवेक पांडे, परीक्षा नियंत्रक डॉ. हरीश कुमार चंद्रवंशी सहित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और विश्वविद्यालय परिवार को पर्यावरणीय जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। कुलसचिव प्रो. गुप्ता ने कहा कि पौधारोपण केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ वातावरण का संकल्प है। डीन अकादमिक प्रो. मेहता ने इसे शिक्षा और संस्कृति के साथ प्रकृति के संतुलन का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने विश्वविद्यालय परिसर को हरित और स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दोहराया।

अनोखी आस्था: महादेव के साक्षात दर्शन की मान्यता वाले स्थल पर रौद्र-शांत दोनों रूपों की होती है उपासना
अपराधी को भी समझने की जरूरत: श्री श्री रविशंकर के अनुसार करुणा से बदल सकता है व्यवहार और सोच
नाखूनों के रंग से खुलते हैं भाग्य के राज, सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया करियर और उन्नति से संबंध
शनि–बुध की युति से ज्योतिषीय प्रभाव: मकर सहित 6 राशियों पर पड़ सकता है आर्थिक और पारिवारिक असर
रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा