पुलिस का रक्षक ही बना भक्षक, बच्ची ने मांगी सहायता तो की जायत्ति
सत्येंद्र जोशी रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 17 वर्षीय बालिका के साथ पुलिस के जवान ने उसके साथ गलत काम किया। बालिका ने पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत की। आज प्रेस वार्ता में पत्रकारों को बताया। थाना सुल्तानगंज जिला रायसेन के हेड कांस्टेबल कल्याण सिंह गुर्जर की शिकायत पुलिस अधीक्षक रायसेन के यहां करने पर बुधवार को पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच में लिया है।प्रताड़ित बच्ची ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस द्वारा मेरे पापा को बार बार फोन लगाकर शिकायत वापिस लेने के लिए डराया धमकाया जा रहा है। 17 साल की बच्ची निवासी ग्राम बिछुआ जागीर थाना सुल्तानगंज जिला रायसेन की रहने वाली हूं। करीब 2 साल पहले एक लड़के के साथ घर से चली गई थी, जिसके बाद पापा ने सुल्तानगंज थाने में मेरे गुमने की रिपोर्ट लिखवाई थी। सुल्तानगंज पुलिस द्वारा हम लोगों को भोपाल से पकड़ लिया और थाना सुल्तानगंज लेकर गए। बहीं से सुल्तानगंज थाने के हेड कांस्टेबल कल्याण सिंह गुर्जर ने मेरा नंबर ले लिया और जिस लड़के के साथ हम घर से भागे थे उसके भी घर बालों से बातचीत करके सबके नंबर ले लिया था। उस समय भी लड़के के घर वालों से पैसे लिए थे। उसके बाद कल्याण सिंह गुर्जर मेरे घर आने जाने लगे। हमसे फोन पे बात करते थे। व्हाट्सएप काल, वीडियो कॉल करके गंदी बाते करते और रात में हमें अकेले मिलने थाने बुलाते थे। हमसे बोलते थे कि तुम्हें उस लड़के से शादी करनी है क्या बताओ, हम करवा देंगे। हमने बोला पापा डांटेंगे तो बोलने लगे हम तो है, हम सब करवा देंगे, फिर एक दिन हेड कांस्टेबल कल्याण सिंह गुर्जर ने हमें थाने के काम से मैन रोड पर बुलाया और अपनी कार में बैठा कर थाने तरफ जाकर वापिस भोपाल कि तरफ ले गए, मेरे साथ गलत कम किया और बाद में हमे भोपाल रेलवे स्टेशन के पास ले जाकर उस लड़के के पास छोड़ दिया। लड़के के घर वालों ने उनको पैसे भी दिए। पैसे लेकर हमें वहीं छोड़कर चले गए। पैसे लेकर हमें बैच दिया था। इस संबंध में हमने कई बार शिकायत की लेकिन कहीं भी शिकात की कोई सुनवाई नहीं हुई। फिर हमने दिनांक 11/11/25 को पुलिस अधीक्षक रायसेन के समक्ष प्रस्तुत होकर अपनी आप बीती सुनाई और शिकायात आवेदन भी दिया। लेकिन फिर भी कल्याण सिंह गुर्जर पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। कार्यवाही तो दूर की बात उन्हें अभी तक उस थाने से नहीं हटाया गया। जबकि हमने पुलिस अधीक्षक महोदय से मिलकर विनम निवेदन किया था कि कल्याण सिंह गुर्जर को जल्द से जल्द उस थाने सुल्तानगंज से हटाया जाए।
मामला पुराना है मेरे संज्ञान में आते ही मैंने जांच में लिया- SP
रायसेन एसपी आशुतोष गुप्ता ने इस प्रतिनिधि को बताया कि मामला पुराना है मेरे संज्ञान में आज मामला आया है मैंने जांच में लिया है हर संभव न्याय मिलेगा।
गोंडवाना पार्टी के महासचिव के संज्ञान में आते ही पुलिस सक्रिय-- गोंडवाना पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बलवीर सिंह तोमर आज प्रताड़ित बच्ची को लेकर रायसेन सर्किट हाउस पहुंचे और पत्रकारों को बुलाकर बच्ची से बात कराई। इधर एसपी से भी मिलकर बच्ची को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
