अदनान खान सलामतपुर रायसेन | (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 और नेशनल हाईवे-146 के त्रिमूर्ति चौराहे पर स्थित बिना रेलिंग की टूटी हुई पुलिया हर समय बड़े हादसों को न्यौता दे रही है। पुलिया के अत्यधिक संकरे होने के कारण यहां आए दिन भारी जाम की स्थिति निर्मित होती है। स्थिति यह है कि इस पुलिया से एक समय में केवल एक ही बड़ा वाहन गुजर सकता है, जबकि इस व्यस्त मार्ग से प्रतिदिन लगभग 10 हजार छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही होती है। रेलिंग न होने से वाहनों के नीचे गहरी खाई में गिरने का खतरा हमेशा बना रहता है। स्थानीय रहवासियों द्वारा कई बार इस गंभीर जनसमस्या की ओर ध्यान आकर्षित कराने के बावजूद अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है। अब ग्रामीणों ने रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा से इस दिशा में तुरंत संज्ञान लेकर पुलिया पर रेलिंग लगवाने और सड़क चौड़ीकरण कार्य कराने की मांग की है।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28