इंस्टाग्राम पर लाइक से शुरू हुआ प्यार, 150 किमी दूर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, बंधा सात जन्मों का बंधन
अदनान खान|सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सोशल मीडिया के दौर में रिश्तों की कहानियां भी अब मोबाइल स्क्रीन से निकलकर मंदिर की चौखट तक पहुंच रही हैं। रायसेन जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र के बरजोरपुर निवासी जसवंत मीणा और बैतूल हाल निवासी इटारसी की सरिता धुर्वे की प्रेम कहानी इसकी ताजा मिसाल बनी है।बताया जा रहा है कि करीब दो महीने पहले इंस्टाग्राम पर एक फोटो को लाइक करने से शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। बातचीत बढ़ी तो दोनों ने साथ जीने-मरने का फैसला भी कर लिया। इसी फैसले के तहत सरिता इटारसी से बस में बैठकर सीधे अपने प्रेमी जसवंत के घर बरजोरपुर पहुंच गई। मामला गांव तक पहुंचा तो युवक जसवंत ने पूरी बात ग्राम सरपंच नरेश चौधरी को बताई। सरपंच नरेश चौधरी ने समझदारी दिखाते हुए जसवंत के परिवार से बातचीत की और युवक के परिजनों को भी राजी किया। आपसी सहमति बनने के बाद नरखेड़ा मंदिर में सादगीपूर्ण तरीके से विवाह संपन्न कराया गया।
मंदिर परिसर में सरपंच नरेश चौधरी, जसवंत के जीजा सहित अन्य रिश्तेदारों की मौजूदगी में जसवंत ने सरिता की मांग भरी और दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर साथ निभाने की कसमें खाईं। इस मौके पर मौजूद लोगों ने नवदंपती को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गांव में यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इसे सोशल मीडिया के बदलते दौर की एक दिलचस्प कहानी बता रहे हैं, जहां इंस्टाग्राम पर हुई पहचान ने मंदिर में विवाह का रूप ले लिया। अब लाइक से शुरू हुआ यह रिश्ता जीवनभर के साथ में बदल चुका है।

रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”