दीवानगंज यूनानी अस्पताल का पुराना भवन बना कचरा घर, आयुष भवन में संचालित हो रही स्वास्थ्य सेवाएं
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची विकासखंड के दीवानगंज में स्थित यूनानी अस्पताल का पुराना भवन इन दिनों बदहाल स्थिति में है। देखरेख के अभाव में यह भवन खंडहर में तब्दील हो चुका है और अब कचरा घर के रूप में इस्तेमाल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले इस भवन में यूनानी अस्पताल संचालित होता था, लेकिन अब अस्पताल को लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बने आयुष विभाग के भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पुराने भवन की मरम्मत कराकर उसका उचित उपयोग किया जाए, ताकि यह पूरी तरह खंडहर में तब्दील न हो।
न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28
