ध्वज यात्रा से गूंजी बस्ती, हिन्दू सम्मेलन स्थल का हुआ भूमि पूजन
-18 जनवरी को सलामतपुर में आयोजित होगा भव्य हिन्दू सम्मेलन
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत सलामतपुर उपखंड में हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों के तहत भव्य ध्वज यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सुबह 11 बजे द्वारकाधीश मंदिर चौराह से प्रारंभ हुई जो नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई श्रीराम नगर कालोनी के सामने ग्राउंड में समापन हुई। इस यात्रा में आस-पास गांवों से भी सैंकड़ों लोग शामिल हुए। नगर के गणमान्य नागरिक, वरिष्ठ ग्रामीण, कस्बे की महिलाएं और युवाओं सहित स्थानीय नागरिकों ने उत्साह से भाग लिया। पूरे नगर में भगवा झंडे लहराए गए और जयघोष की गूंज से वातावरण धर्ममय हो गया। गौरतलब है कि 18 जनवरी को सलामतपुर में भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन होगा। इसी सम्मेलन यात्रा के समापन पर प्रस्तावित सम्मेलन स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन और ध्वजारोहण किया गया । इस दौरान नगर के ग्रामीण अधिक संख्या में मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर समस्त हिन्दू समाज से इस महा हिन्दू सम्मेलन में सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।

अनोखी आस्था: महादेव के साक्षात दर्शन की मान्यता वाले स्थल पर रौद्र-शांत दोनों रूपों की होती है उपासना
अपराधी को भी समझने की जरूरत: श्री श्री रविशंकर के अनुसार करुणा से बदल सकता है व्यवहार और सोच
नाखूनों के रंग से खुलते हैं भाग्य के राज, सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया करियर और उन्नति से संबंध
शनि–बुध की युति से ज्योतिषीय प्रभाव: मकर सहित 6 राशियों पर पड़ सकता है आर्थिक और पारिवारिक असर
रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा