जन्म प्रमाण पत्र में नहीं लगाई सील, दीवानगंज अस्पताल की लापरवाही का खामियाज़ा भुगत रहे ग्रामीण
-बच्चों के आधार कार्ड नहीं बन पा रहे, दीवानगंज अस्पताल के चक्कर लगाने को मजबूर ग्रामीण
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। अस्पताल द्वारा जारी किए गए बच्चों के जन्म प्रमाण पत्रों में हुई गलतियां अब ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन रही हैं। इन त्रुटियों के चलते कई बच्चों के आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं, जिससे परिजन लगातार अस्पताल और सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। ग्राम सत्ती निवासी मुबारक खान ने बताया कि उनकी बेटी ने वर्ष 2023 में दीवानगंज अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन अस्पताल कर्मचारियों ने लापरवाही दिखाते हुए जन्म प्रमाण पत्र पर न तो आवश्यक सील लगाई और न ही मां के आधार कार्ड की संख्या सही भरी। गलत नंबर चढ़ा देने के कारण बच्चे का आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। मुबारक खान ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन अब उनसे कह रहा है कि वकील से शपथ पत्र बनवाकर आवेदन लगाएं, जिसके बाद 10 से 15 दिन में सुधार होगा। लेकिन दीवानगंज क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर कोई वकील उपलब्ध नहीं है, ऐसे में सांची या रायसेन जाना पड़ेगा—वह भी खेती के सीजन में। अंबाडी निवासी पन्नालाल भी इसी समस्या से गुजर रहे हैं। उनके बेटे की बेटी के जन्म प्रमाण पत्र में पता गलत दर्ज कर दिया गया, जबकि उन्होंने अस्पताल में माता-पिता के आधार कार्ड जमा किए थे। गलत पते के कारण आधार कार्ड प्रक्रिया रुक गई है और परिवार को बार-बार अस्पताल जाना पड़ रहा है।
इसी तरह केमखेड़ी निवासी कमलेश लोधी ने बताया कि उन्होंने जून 2025 में शपथ पत्र बनवाकर अस्पताल में जमा भी कर दिया था, लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी उनके बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र में सुधार नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि गलती अस्पताल कर्मचारियों की है, पर इसकी सज़ा उन्हें भुगतनी पड़ रही है। वे बताते हैं कि रोज़मर्रा की परेशानियों के साथ अब इस प्रक्रिया ने उनका समय, पैसा और मेहनत—तीनों बर्बाद कर दिए हैं।

रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”