साँची विश्वविद्यालय में ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित, 51 प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन (ONOS)पर केंद्रीय पुस्तकालय में कार्यशाला में कुलसचिव, प्राध्यापक समेत 51 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण लिया। साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में “Enhancing Research Excellence with ONOS” विषय पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन हुआ। साँची विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय द्वारा सेज पब्लिकेशन के सहयोग से आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन (ONOS) योजना के तहत विश्वविद्यालयों को उपलब्ध कराए जा रहे महत्वपूर्ण जर्नल्स की उपयोगिता और उन्हें प्राप्त करने के तरीकों पर प्रशिक्षण प्रदान करना था। कार्यक्रम में सेज पब्लिकेशन की ओर से विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला का समन्वय सहायक लाइब्रेरियन डॉ. अमित ताम्रकार द्वारा किया गया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. रामनिवास गुप्ता, अधिष्ठाता, परीक्षा नियंत्रक, विभिन्न विभागों के प्राध्यापक तथा अन्य शिक्षाविद उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से शोधार्थी और छात्रों ने भी प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। कुल 51 प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण में भाग लेकर शोध उत्कृष्टता को बढ़ाने हेतु आवश्यक जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला ने प्रतिभागियों को उच्च गुणवत्ता वाले शोध संसाधनों तक पहुँचने और उनका प्रभावी उपयोग करने के लिए व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया।

रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”