विश्व पर्यावरण दिवस पर साँची यूनिवर्सिटी में पौधारोपण, कुलसचिव ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
कस्बे में स्तिथ साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में 'विश्व पर्यावरण दिवस' पर सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। विश्वविद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के उद्देश्य से कुलसचिव प्रो. रामनिवास गुप्ता ने परिसर में पौधा रौंपकर कार्यक्रम की शुरुआत की। अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कुलसचिव प्रो. रामनिवास गुप्ता ने कहा कि- "पर्यावरण की रक्षा केवल एक दिन का औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि उसकी निरंतर देखभाल करना और उसे एक विशाल वृक्ष के रूप में विकसित करना सभी का नैतिक कर्तव्य है। मैं विश्वविद्यालय के प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी से यह आह्वान करता हूँ कि वे परिसर में पौधा लगाएं और एक अभिभावक की तरह उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लें।"
परिसर को हरा-भरा बनाने का संकल्प--कुलसचिव के इस आह्वान के बाद विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अत्यंत उत्साह के साथ परिसर के विभिन्न हिस्सों में पौधारोपण किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय को पर्यावरण-अनुकूल (Eco-friendly) बनाने और प्लास्टिक मुक्त परिसर को बढ़ावा देने की बात भी दोहराई गई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ हरीश कुमार चंद्रवंशी, बौद्ध विभाग के डॉ रमेश रोहित, योग विभागाध्यक्ष डॉ उपेन्द्र बाबू खत्री, उद्यानिकी प्रभारी डॉ अंजली दुबे एवं विभिन्न विभागों से प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने अपने द्वारा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का वचन दिया।

हाथों में चप्पल, कंधे पर बस्ता... कीचड़ में चलता बचपन! क्या ऐसे पढ़ेगा इंडिया?
गीदगढ़ गांव में बिजली आंधी-तूफान का कहर: 150 साल पुराना पेड़ घर पर गिरा, बुजुर्ग घायल, मकान क्षतिग्रस्त
सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत सहकारी विपणन केंद्र पर साईबर पाठशाला का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण
अंबाडी में पुलिया का निकास बंद होने से 15 घरों में घुसा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने सरपंच से लगाई गुहार
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश