मंगोलिया से आज साँची लौटेंगे भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
साँची के चेतियागिर विहार में रखे भगवान बुद्ध के प्रधान शिष्यों सारिपुत्त और महामोग्गलान के अस्थि कलश आज मंगोलिया से साँची पहुचेंगे। अस्थि कलश को श्रीलंका महाबोधि सोसायटी के अध्यक्ष एवं लंकाजी टेंपल जापान के मुख्य संघनायक वेनेगल उपतिस्स नायक थेरो और राष्ट्रीय संग्रहालय दिल्ली के पदाधिकारी 30 मई को दिल्ली से मंगोलिया लेकर गये थे। मंगोलिया की राजधानी उलानबटार स्थित गंडन तेगचेनलिंक मठ में में अस्थि कलश को 9 जून तक आम जनता के दर्शनाथ रखा गया था। अब इन्हें पुनः चेतियागिर विहार में पारम्परिक पूजा के उपरांत रखा जाएगा। अस्थि कलश गुरुवार को दोपहर में दिल्ली से भोपाल लाये जाएंगे और वहां से पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ साँची रवाना होंगे। साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के रविन्द्र सिंह ठाकुर को अस्थि कलश को पुनः साँची लाने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कुलसचिव प्रो रामनिवास गुप्ता ने अस्थि कलश की व्यवस्था हेतु आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिये हैं।

हाथों में चप्पल, कंधे पर बस्ता... कीचड़ में चलता बचपन! क्या ऐसे पढ़ेगा इंडिया?
गीदगढ़ गांव में बिजली आंधी-तूफान का कहर: 150 साल पुराना पेड़ घर पर गिरा, बुजुर्ग घायल, मकान क्षतिग्रस्त
सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत सहकारी विपणन केंद्र पर साईबर पाठशाला का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण
अंबाडी में पुलिया का निकास बंद होने से 15 घरों में घुसा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने सरपंच से लगाई गुहार
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश