दीवानगंज स्कूल में 'नशे से दूरी, है जरूरी' अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना सलामतपुर अंतर्गत चौकी दीवानगंज क्षेत्र में 'नशे से दूरी, है जरूरी' अभियान के तहत सोमवार को पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता संदेश देती रंगोलियां बनाई।कार्यक्रम के दौरान विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में सकारात्मक संदेश देने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी और चौकी प्रभारी सुनील शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन के साथ-साथ परिवार और समाज को भी बर्बाद कर देता है। हमें खुद को और अपने आसपास के लोगों को नशे से दूर रखने का संकल्प लेना चाहिए।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर